फोटो कैप्शन:- प्रिंसिपल को फूल-मालाएं पहनाकर कर सम्मानित करती महिलाएं
पिनगवां। 39 वर्षों तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद प्रिंसिपल गिर्राज प्रसाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गिर्राज प्रसाद ने अपने लंबे सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, अनुशासन और विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कीं। संवाद