फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एकता, शिक्षा के महत्व और कुरीतियों के त्याग का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके चौक से आंबेडकर चौक तक निकाली गई सद्भाव पैदल यात्रा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों की ओर से बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा के महत्व और कुरीतियों के त्याग का संदेश दिया गया।

दशहरा ग्राउंड में डॉ. आंबेडकर एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दबे-कुचले, शोषित, आदिवासी, किसानों और श्रमिकों को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई का प्रतीक है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बाबा साहब को केवल जयंती के अवसर पर याद करने तक सीमित न रहें बल्कि उनके विचारों और संघर्षों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष का रास्ता ही समाज को आगे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीके चौक से आंबेडकर चौक तक निकाली गई सद्भाव पैदल यात्रा का आयोजन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस मौके पर डॉ. आंबेडकर एकता मंच के प्रधान शेर सिंह, राजकुमार वाल्मीकि, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान करतार सिंह, दिलीप बोहत, अनिल चांडाल, अनूप चिंडालिया, अजय शास्त्री और राहुल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें