हथीन। राजकीय कौशल विकास विभाग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की ओर से 22 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
राजकीय आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि 22 से 26 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच होगी और 27 जुलाई तक फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि होगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई में कुल 464 सीटों पर दाखिला किया जाना है। फिलहाल, आधी से अधिक सीटें रिक्त हैं। संवाद