फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम पर किया हमला, सात टांके आए

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय एन्क्लेव में घर से एक किलोमीटर दूर चाचा चौक के पास बच्चे को बनाया निशाना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली के दिन शहर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। संजय एंक्लेव में एक आवारा कुत्ते ने साढ़े छह वर्षीय बच्चे निखिल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को कई जगह काट लिया। मौके पर पहुंचे गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

बच्चे की मां अनीता के अनुसार, हमले में निखिल को सात टांके आए हैं। उधर, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सरूरपुर मोड़, संजय एंक्लेव निवासी निखिल रविवार को खेलते-खेलते अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर चाचा चौक के पास चलजा गया था। इसी दौरान लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया था। अचानक हुए हमले से बच्चा संभल नहीं पाया। कुत्ते के काटने से वह घायल हो गया। कुत्ता उसे मंडी के अंदर झोपड़ी में खींचकर ले गया। वहां मौजूद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिवाली के दिन कुत्तों के काटने के मामलों में भी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में करीब 70 लोग कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंचे। एक ही दिन में इतने मामले सामने आने से शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें