फरीदाबाद। महाराष्ट्र मित्र मंडल के सदस्यों ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मराठा समाज के लिए एक भवन आवंटित करने की मांग प्रमुखता से रखी। मंडल के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गडकरी ने इस प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पंचाल, सचिव प्रवीण राठौड़, गणेश निखरे, तेजस पंचाल और रोहित पंचाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद