फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेंट की दुकान का शटर तोडकर नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। सब्जी मंडी के निकट चोरों द्वारा पेंट की दुकान में रात के समय चोरी की वारदात किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान में चोरी की घटना का दुकानदार को उस समय पता चला जब दूसरे दिन सुबह वह दुकान खोलने के लिए वहां पहुंचा। चोर दुकान का शटर तोड़कर वहां रखे लॉकर से 42 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। पीडि़त दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़त दुकानदार रवि निवासी बेढा पट्टी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सब्जी मंडी के निकट वह पेंट की दुकान चलाता है। सात अक्तूबर को जब वह सुबह के समय अपनी दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर दुकान में रखे लॉकर से 42 हजार की नगदी चुराकर ले गए। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस के डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़त ने पुलिस से मामले का खुलासा कर चोरी हुई नगदी बरामद किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें