फरीदाबाद। सेक्टर-29 में पिछले कई महीनों से आ रही खारे पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सोमवार को आरडब्ल्यूए की बैठक हुई। बैठक में स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि ट्यूबवेल से का पानी खारा और बदबूदार है। आरडब्ल्यूए प्रधान दीपक ने बताया कि लंबे समय से सेक्टर में खारे पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की कि सेक्टर में सुचारू रूप से स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए।