फरीदाबाद। सेक्टर-29 में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है। सेक्टर में आ रही खारे पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आरडब्ल्यूए बैठक हुई। ट्यूबवेल से घरों में पहुंचने वाला पानी खारा और बदबूदार होने के कारण लोगों को पीने के साथ-साथ घरेलू कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए प्रधान दीपक ने बताया कि घरों में आने वाला पानी इतना खारा है कि कपड़े धोने और बर्तन साफ करने में भी दिक्कत होती है। पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण पीने के लिए लोगों को अलग से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। इससे उनकी परेशानी के साथ खर्च भी बढ़ रहा है। निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बैठक में स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं रखीं और संबंधित विभाग से स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। संवाद