फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो, जन संवाद और सीपी ग्राम पर शिकायतें लंबित न रहें: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सीएम विंडो, जन संवाद और सीपी ग्राम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा में हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन पोर्टलों की मॉनिटरिंग उच्च स्तर पर मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी की जाती है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों से कहा कि समाधान होने के साथ-साथ संबंधित पोर्टल पर समय पर अपडेट भी किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को पारदर्शी जानकारी मिलती रहे। उन्होंने बताया कि हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर के लघु सचिवालयों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर समस्याएं सुनें और मौके पर निवारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें