फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेरठ ग्लैडियेटर ने हरियाणा हरिकेन को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-74 स्थित एसएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर राष्ट्रीय लीजेंड डॉक्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में मेरठ ग्लैडियेटर ने हरियाणा हरिकेन को तीन विकेट से हराया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले उदय प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हरियाणा हरिकेन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 122 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से रवि ने 44 रनों का योगदान दिया। मेरठ ग्लैडियेटर की टीम की ओर से उदय प्रताप सिंह ने चार और सौरभ ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ ग्लैडियेटर की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से अंकित और भानू ने 37-37 रन बनाए। हरियाणा हरिकेन की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अश्वनी दो और विकास व मुकेश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता का एक अन्य मैच सेक्टर-74 स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेला गया। मैच में कैपिटल ब्लेजर्स दिल्ली को ब्रदर्स क्लब कानपुर के हाथों 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उमाशंकर वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें