फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अमृत फार्मेसी में कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
19 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

अस्पताल के दवा काउंटर पर उपलब्ध नहीं होने वाली दवाओं के लिए मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद दवाओं के लिए निजी मेडिकल स्टोर पर निर्भर रहने वाले मरीजों को जल्द राहत मिलने वाली है। बीके नागरिक अस्पताल में अब डॉक्टर की लिखी ऐसी दवाएं भी परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जो अस्पताल के नियमित दवा काउंटर पर नहीं मिलती हैं। इसके लिए अस्पताल भवन के पीछे अमृत फार्मेसी तैयार की गई है।
विज्ञापन


यहां बाजार की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 19 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में 16 अमृत फार्मेसी की शुरुआत होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि अमृत फार्मेसी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां दवाएं रखने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार तक सभी दवाएं पहुंच जाएंगी। मुख्यमंत्री के उद्घाटन के साथ ही मरीजों को रियायती दरों पर दवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें