फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले ईएसआई डिस्पेंसरियों में पहुंचेगा दवाओं का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवाली व अन्य त्योहार शुरू होने से पहले ईएसआई अस्पताल के साथ सभी डिस्पेंसरी में दवाओं का कोटा पूरा कर दिया जाएगा। मरीजों को दवाओं के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यालय की तरफ से अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में ईएसआई की 14 डिस्पेंसरी और सेक्टर-आठ में 50 बेड का एक बड़ा अस्पताल है। यहां रोजाना करीब 650 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इस कारण अस्पताल पर मरीजों का बोझ ज्यादा होता है। वहीं सेक्टर-19, एनएचपीसी और सेक्टर-27 स्थित डिस्पेंसरियों में कुछ दिनों से जरूरी दवाओं का अभाव बना हुआ है।
इससे मरीजों को दूसरे अस्पताल और डिस्पेंसरियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। तीनों डिस्पेंसरियों में मरीजों की जाने वाली पट्टी, जरूरी दवाएं की कमी बनी हुई है। त्योहार के समय यदि कोई घायल हो जाता है या दुर्घटना हो जाती है तो लोगों को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जिला मेडिकल अधीक्षक पुनीत बंसल ने सभी डिस्पेंसरियों में जल्द दवाओं का स्टॉक पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां दवाओं की कमी है। डिस्पेंसरी प्रमुख उन्हें दवाइयों की सूची भेज दें।
विज्ञापन

दिवाली पर ईएसआई अस्पताल और डिस्पेंसरियों में मरीजों को पूरा इलाज मिलेगा। दवाओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए जिला अधीक्षक को निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल मलिक, निदेशक ईएसआई हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें