फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मरीजों को रेफर करने पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट को किया चार्ज शीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ साल पहले पानीपत के अस्पताल में एम एस के पद पर थे कार्यरत
विज्ञापन

मरीजों को चुनिंदा अस्पताल में किया जाता था रेफर
विधानसभा में विधायक ने उठाया था मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पानीपत स्थित ईएसआई अस्पताल से मरीजों को कुछ चुनिंदा निजी अस्पतालों में रेफर करने के मामले में कार्रवाई हुई है। तीन तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और एक मेडिकल ऑफिसर (एमओ ) को चार्जशीट किया गया है। इसमें फरीदाबाद सेक्टर 8 स्थित ईएसआई अस्पताल के एमएस डॉ. पुनीत बंसल भी शामिल हैं।

कुछ समय पहले विधानसभा में पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज ने मरीज रेफर होने के मुद्दे को उठाया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-24 तक मरीजों को कुछ ही चुनिंदा अस्पतालों में रेफर किया गया। वर्ष 2023-24 में करीब साढ़े 6 हजार मरीज रेफर हुए थे। जिसमें सबसे ज्यादा मरीजों को पानीपत के दो निजी अस्पतालों में ही रेफर किया गया था। उस मामले को विधायक ने सीएम नायब सैनी से विजिलेंस जांच की मांग की थी। जिसके बाद ईएसआईसी के एक मेडिकल ऑफिसर (एमओ) को सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में रिटायर्ड पूर्व एसएमओ डॉ. शिव कुमार, एमओ रिटायर्ड डॉ. गिरीश मुखीजा और एमएस डॉ. पुनीत बंसल और एमओ डॉ. गिरीश शामिल हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से तीनों एमएस और एक एमओ के खिलाफ चार्जशीट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करोड़ों रुपये का हुआ है घोटाला
ईएसआई अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी कई साल से पानीपत में जमे हुए हैं। जिनकी निजी अस्पतालों के साथ संलिप्तता बताई गई है। जिसके चलते वह कर्मचारी रेफर और बिल पासिंग का फर्जीवाड़ा चला रहे थे। ऐसा आरोप है कि छोटे अस्पताल इन कर्मचारियों को भारी कमीशन देते थे और उस कमीशन के चलते उनके बिल प्राथमिकता से पास होते थे। यही कारण रहा की पानीपत के बड़े अस्पतालों के पास ईएसआई से रेफर मरीजों की घटती संख्या और पेमेंट में देरी के चलते नाराज होकर उन्होंने इसकी शिकायत विधायक प्रमोद विज से की। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को विधानसभा में उठाया था। इसके बाद यह जांच की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें