फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते चिकित्सा सहायक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में एक चिकित्सा सहायक ने घरेलू कलह के कारण नर्सिंग होम में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने उसके भाई-बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी कलां निवासी चांदनी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष जनवरी में सुनील के साथ हुई थी। सुनील पल्ला क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में चिकित्सा सहायक के तौर पर काम करता था। आरोप है कि सुनील का अपने भाई, बहनों के साथ बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। वह सुनील पर चांदनी से तलाक लेने के लिए भी दबाव डालते थे। इस बात को लेकर आए दिन परिवार में झगड़ा रहता था। सुनील बृहस्पतिवार सुबह घर से ड्यूटी गया था। वहां उसने दोपहर को फंदा लगाकर जान दे दी। चांदनी का आरोप है कि परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। पल्ला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें