फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में परीक्षाओं से वंचित छात्रों को एमडीयू ने फिर दिया मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कॉलेजों में मार्च में आयोजित हुई परीक्षाओं से वंचित छात्रों को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने एक बार फिर से परीक्षा देने का मौका दिया है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विवि समिति की अनुशंसा के बाद फैसले को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

एमडीयू संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन मार्च से आयोजित की गई थी। कई विद्यार्थी कोविड संक्रमित होने के कारण ऑनलाइन-ऑफलाइन परीक्षा से वंचित रहे। किसी कारणवश मार्च 2021 की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से देने से चूके छात्र दोबारा परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई जाएंगी। इसके लिए छात्रों को 22 अप्रैल तक संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष या निदेशक को ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने के लिए कारण सहित आवेदन करना होगा।
तर्कसंगत कारणों की पुष्टि होने के बाद ही छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति होगी। ऑनलाइन थ्योरी (लिखित) परीक्षा तीन घंटे की होगी। छात्रों को इसमें कोई पांच प्रश्न करने होंगे। विश्वविद्यालय की संचालन शाखा ने इस संबंध में एसओपी संबंधित सभी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक बीएस सिंधु ने बताया कि मार्च में आयोजित हुई परीक्षा में जो छात्र शामिल नहीं हो पाए थे उन्हें दोबारा ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। सभी संबद्ध कॉलेजों को इस बारे में सूचना जारी कर दी गई है। इस संबंध में सभी जरूरी दिशा-निर्देश एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें