फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों पर नहीं लगेगा एमसीएफ लोगो

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीएफ रजिस्टर्ड लिखना होगा अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम ने घर-घर जाकर कचरा संग्रह करने वाले वाहनों को लेकर नियमों में बदलाव किया है। अब कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों पर फरीदाबाद नगर निगम (एमसीएफ) का लोगो लगाने पर रोक रहेगी और इसके स्थान पर एमसीएफ रजिस्टर्ड लिखना अनिवार्य होगा।



यह निर्णय नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में संबंधित क्षेत्रों के सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक, दरोगा और कचरा संग्रहण से जुड़े वेंडर्स मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन




निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण केवल कम्पार्टमेंट वाइज वाहनों से ही किया जाए। सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा, जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मचारी और अधिकारी करेंगे।



उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी वेंडर अब एमसीएफ का लोगो इस्तेमाल नहीं करेगा। साथ ही सभी वेंडर्स को निर्देशित किया गया कि घरों से एकत्र किया गया कचरा केवल निर्धारित ट्रांसफर स्टेशन पर ही डंप किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन




स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सभी कचरा संग्रहण वाहनों पर स्वच्छता संबंधी जागरूकता संदेशों की पेंटिंग कराना भी अनिवार्य किया गया है।निगमायुक्त ने कहा कि यदि किसी स्तर पर निर्देशों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित वेंडर्स और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें