फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में 161 करोड़ रुपये से बनेगी मातृ-शिशु स्वास्थ्य यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवतियों को दिल्ली रेफर नहीं किया जाएगा, दस्तावेजों की सभी प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। बीके अस्पताल में जल्द ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) यूनिट बनाने का काम शुरू होगा। यहां पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनेगा। इसके लिए दस्तावेजों की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लगभग 161 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। कुछ ही दिनों में यहां पुराने भवन को तोड़कर सात मंजिला 200 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।


नागरिक अस्पताल में आज भी महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है। कई बार महिलाएं दिल्ली पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे देती हैं तो कई बार इलाज में देरी से उनकी मौत हो जाती है। आगे ऐसा न हो इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) बनाने की तैयारी है। भवन बनाने को लेकर पीडब्ल्यूडी की टीम तोड़फोड़ के लिए पैमाइश कर चुकी है। इसके बनने के बाद अस्पताल में आने वाले वर्षों में गर्भवतियों को दिल्ली रेफर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


हर बार किन्हीं कारणों से निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो गई हैं। एमसीएच का ठेका गुरुग्राम की एक कंपनी को दिया गया है। सर्वे प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। लगभग 161 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं दस्तावेजों की जो भी प्रक्रिया थी, वह पूरी कर ली गई है। अब कोई भी अड़चन बीच में नहीं आएगी।



मिलेंगी बेहतर सुविधाएं


बीके अस्पताल के एमसीएच यूनिट में अभी तक 32 बेबी वार्मर हैं। यूनिट में इनकी संख्या 100 से अधिक होगी। इसके अलावा अभी प्रीमैच्योर डिलीवरी वाली महिला को दिल्ली रेफर किया जाता है, लेकिन एमसीएच यूनिट बनने के बाद प्रीमैच्योर सहित गंभीर हालत में आने वाली गर्भवतियों को दिल्ली रेफर नहीं किया जाएगा। अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर होगा। एमसीएच यूनिट में एक बेसमेंट भी बनाया जाएगा। उपचार की सभी सुविधा बीके अस्पताल की एमसीएच यूनिट में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन







पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एमसीएच यूनिट के लिए टीबी विभाग से लेकर पुराने बीके अस्पताल के जर्जर भवन को तोड़ा जाएगा। बजट को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे जल्द ही मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
- डॉ. एमपी सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें