फरीदाबाद। मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में मास्टर्स क्रिकेट अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में एफसीएससी क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीएससी की टीम 19.4 ओवर में महज 131 रन बना पाई। जवाब में मास्टर्स की टीम ने 20वें ओवर में दो गेंद शेष रहते छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
एफसीएससी की ओर से दिनेश सोलंकी ने 30 रन बनाए जबकि अमोद त्यागी ने 27 और विभूराज ने 19 रन का योगदान दिया। मास्टर्स के लिए विक्रम और रंजीत कुमार ने दो-दो पदक अपने नाम किए। मास्टर्स के मोहित नेगी 42 और सतीश नेगी ने महज 18 गेंदों पर 30 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। एफसीएससी के लिए दिनेश सोलंकी ने दो विकेट लिए। 30 रन बनाने वाले सतीश नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद