-50 रन बनाने वाले अर्णव बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को रोमांचक मुकाबले में मास्टर्स अकादमी ने श्री बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से हराया। मास्टर्स की ओर से 50 रन की कप्तानी पारी खेलने वाले अर्णव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई बाबा श्याम अकादमी ने दो विकेट पर 139 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रियांश भारद्वाज ने 48 और चिराग ने 20 रन बनाए। मास्टर्स के लिए मानव ने दो विकेट लिए।
जवाब में मास्टर्स की टीम ने कप्तान अर्णव के पचासे और निचले क्रम में विवान पांडे के 13 रन की बदौलत 27.1 ओवर में एक विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। बाब श्याम अकादमी के लिए सोनू मिश्रा ने छह ओवर में 26 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अशरफ और आर्यन शर्मा को एक-एक विकेट मिला।