फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नकाबपोश बदमाशों ने 50 हजार रुपये और बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। चाची के उपचार के लिए अस्पताल में रुपये जमा कराने ले जा रहे युवक से चार नकाबपोश बदमाशों ने 50 हजार रुपये और बाइक लूट ली। नकाबपोशों ने पहले युवक के साथ मारपीट की, इसके बाद युवक का पैसों से भरा बैग और बाइक लूट लिया। वारदात के बाद युवक ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लढ़ौली निवासी सोनू ने बताया कि वह मोहना रोड पर स्थित निजी अस्पताल में नर्सिंग का कोर्स करने के बाद ट्रेनिंग कर रहे हैं। 27 नवंबर को उनकी चाची कविता को डेंगू की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया था। 30 नवंबर को सोनू के चाचा विष्णु ने 50 हजार रुपये अस्पताल में जमा कराने के लिए कहा। युवक पैसे और बाइक लेकर घर से निकला था। देर शाम को जब वह सोतई गांव नहर पुल से करीब 300 मीटर आगे पहुंचा तो सड़क के बीच में दो नकाबपोश खड़े हुए थे। इसके अलावा दो नकाबपोश सड़क के किनारे खड़े थे। जैसे ही उसी नकाबपोश के पास से गुजरने के लिए बाइक को रोकी तो आरोपियों ने उनको पकड़ लिया। पहले उनके साथ मारपीट की, उसके बाद 50 हजार रुपये वाला बैग व बाइक लूटकर फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें