फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। गांव सुनपेड़ निवासी रतन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी कोमल की शादी करीब दो वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र के गांव तामेर निवासी सोनू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पिछले करीब दो महीने से कोमल अपने मायके में रह रही थी। 26 जून की शाम करीब चार बजे कोमल बिना किसी को बताए घर से निकल गई। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना सदर बल्लभगढ़ पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर युवती की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें