हथीन। रीण्डका गांव में अस्वभाविक हालातों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका अनिता की लाश फंदे से लटकी हुई संदेहास्पद स्थिति में मिली। सिटी पुलिस चौकी स्टाफ ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसको जिला अस्पताल भिजवाया। सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।