फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोर्ट में की शादी, परिजनों से मिलने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। संगम विहार दिल्ली निवासी युवक और युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सूरजकुंड थाना क्षेत्र की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे। शादी की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन बृहस्पतिवार को मिलने के लिए फरीदाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

परिजन जब पुलिस की मौजूदगी में दोनों से मिलने पहुंचे तो प्रेमी जोड़े ने घर का गेट खोलने से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें आशंका है कि परिवार के लोग उनके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मिलने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। पुलिस ने दोनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए समझाया और मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से शादी करने की बात कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें