फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजारों में होगी साफ-सफाई, हटेंगे अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। धनतेरस और दीवाली पर शहरवासियों को जाम और कूड़े की वजह से समस्या नहीं होगी। त्योहार शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम आयुक्त ने बृहस्पतिवार को सभी संयुक्त आयुक्तों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्हें यह भी निर्देश दिए गए कि आमजनों को त्योहार के दौरान किसी तरह की समस्या न होने दी जाए। त्योहार की खरीदारी के लिए आने वाले दिनों में बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख बाजारों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। वहीं जाम को खत्म करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध कब्जे और अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाए। लोगों को चिन्हित करके उन्हें नोटिस भी दिए जा रहे हैं, ताकि वह खुद ही कब्जा हटा लें। इसके बाद भी जो लोग कब्जा नहीं हटाते हैं, उनके खिलाफ बुलडोजर के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें