फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर के सेक्टर एरिया के बाजारों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7, 8, 9, 11, 15, 16, 16ए और 17 समेत 19 के बाजार होंगे विकसित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर एरिया के बाजारों की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों के प्रमुख बाजारों के कायाकल्प की योजना को मंजूरी मिल गई है। बाजारों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए कंपनियों को काम सौंप दिया गया है।
योजना के तहत सेक्टर-7, 8, 9, 11, 15, 16, 17 और 19 के बाजारों में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इन बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बैठने के लिए नई बेंच लगाई जाएंगी। इसके अलावा वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थलों की मार्किंग की जाएगी। इससे बाजारों में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने की समस्या कम होने की उम्मीद है। बाजारों को आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक और बेहतर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। शौचालयों की व्यवस्था ठीक की जाएगी। इससे शाम और रात के समय बाजारों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को भी इसका फायदा मिलेगा। खासतौर पर रात के समय बाजारों में सुरक्षा और आवाजाही के लिहाज से भी बेहतर माहौल तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सेक्टर-16 मार्केट के दोनों हिस्सों में काम
सेक्टर-16 का बाजार दो हिस्सों में बंटा हुआ है। योजना के तहत बाजार के दोनों हिस्सों में विकास कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार किसी एक हिस्से तक काम सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दोनों हिस्सों में आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।एचएसवीपी के इन बाजारों में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब परियोजना के तहत बाजारों में सुविधाओं के साथ-साथ इनके स्वरूप में भी बदलाव किया जाएगा। करीब 17 करोड़ रुपये के बजट से होने वाले इन कार्यों से बाजारों में आने वाले हजारों लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एचएसवीपी सेक्टर के बाजारों को नए सिरे से संवारने के लिए कंपनियों को काम सौंप दिया गया है। इस परियोजना पर करीब 17 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। जल्द ही यहां काम शुरू होता नजर आएगा। - संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें