फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोहड़ी के लिए सजे बाजार , महंगी हुईं रेवड़ी, मूंगफली और गजक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने शुरू की तैयारी, जमकर कर रहे खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लोहड़ी पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले के बाजार मूंगफली, रेवड़ी और गजक से सजकर तैयार हो चुके हैं। दुकानों के अलावा सड़क किनारे रेहड़ियों पर भी मूंगफली और रेवड़ी देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा बड़ी-बड़ी दुकानों पर गिफ्ट के तौर पर मूंगफली, गजक और रेवड़ी के सुंदर और आकर्षक गिफ्ट पैक बनाए जा रहे हैं। लोगों को ये गिफ्ट पैक खूब आकर्षित कर रहे हैं।

दुकानदारों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में गज्जक, मूंगफली की बिक्री में दोगुना इजाफा हुआ है। इससे दाम में भी उछाल आया है। ठंड ने लोगों को घर, दुकान और ऑफिस में कैद करके रख दिया है। वहीं दूसरी ओर सर्दी के मौसम में मूंगफली और गजक का आनंद ले रहे हैं। जिसके चलते बाजार में सर्दी के अलावा लोहड़ी पर्व के चलते उनकी मांग में इजाफा हुआ है। एनआईटी एक, पांच, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सराय ख्वाजा और सेक्टर-3, 7, 14, 15, 16 बड़े बाजारों में सैकड़ों की संख्या में जगह जगह मूंगफली, रेवड़ी की दुकान सज कर तैयार हो गई हैं। एनआईटी पांच नंबर में मूंगफली की दुकान लगाने वाले राकेश ने बताया कि बाजारों में सर्दी के इस मौसम के साथ लोहड़ी पर्व को देखते हुए रौनक बढ़ गई हे। जहां ग्राहक खरीदारी का आनंद ले रहे हैं, वहीं दुकानदारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
विज्ञापन


दामों में हुई बढ़ोतरी
जैसे जैसे लोहड़ी पर्व नजदीक आ रहा है वैसे मूंगफली, गजक और रेवड़ी की बिक्री बढ़ गई है। एक महीने पहले गुड़ से बनी रेवड़ी 240 रुपये किलो बिक रही थी, लेकिन अब 280 रुपये किलो हो गई है। वहीं गजक के भाव 160 रुपये से बढ़कर 230 हो गई है। जबकि रोल वाली व सफेद समेत अलग-अलग ब्रांड के गजक के भाव तीन सौ से 600 रुपये प्रति किलो हैं। इसके अलावा अगर मूंगफली के दामों की बात की जाए तो उनके यहां पर 150 रुपये प्रति किलो से लेकर 200 रुपये प्रति किलो है। वहीं रेहड़ी पर बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि वह मूंगफली 120 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। पॉपकॉर्न के पैकेट 20 से 30 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि पिछले साल इनकी कीमत 20 से 25 रुपये थी।
विज्ञापन

कपड़ों की खरीद हुई शुरू
वैसे तो शादी के बाद और बच्चे की पहली लोहड़ी को लोग धूमधाम से मनाते हैं। महिलाओं की ओर से घर में आयोजित कार्यक्रमों के लिए एक सप्ताह पहले से ही खरीदारी को शुरू कर दी जाती है। जहां एक ओर बाजारों में मूंगफली और गजक की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली रही है। वहीं दूसरी और गर्म कपड़ों की दुकान पर भीड़ मिल रही है। एनआईटी एक नंबर मार्केट के कपड़े विक्रेता मनोज अरोड़ा ने बताया त्योहार के चलते लोगों इन दिनों जैकेट, मफलर, टोपी, स्वेटर आदि को मांग बढ़ गई है।
-
लोगों से बातचीत

उनके घर पर हर साल बड़ी धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। उनकी ओर से कपड़ों व सामान की खरीदारी को शुरू कर दिया है। - आंचल अरोड़ा


वह इस त्योहार को अपने परिवार व दोस्तों के साथ मनाती हैं। उसने गिफ्ट और कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। - निष्ठा डावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें