फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी, 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
26 साल पहले 8 मार्च को अधिकतम तापमान था 23 डिग्री, अब 10 डिग्री ज्यादा किया गया दर्ज
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में मार्च का पहला सप्ताह ही लोगों को अप्रैल के मध्य जैसी गर्मी का अहसास कराने लगा है। होली के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 10 डिग्री अधिक माना जा रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 26 वर्ष पहले 8 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले इस साल उसी दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे मौसम में आए बदलाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई देने लगा। सुबह 10 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई कि सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक हालात ऐसे रहे कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। रविवार की छुट्टी के कारण आमतौर पर शहर के पार्क और सार्वजनिक स्थल लोगों से भरे रहते हैं, लेकिन तेज धूप के कारण दोपहर के समय कई जगह सन्नाटा देखने को मिला। बुजुर्ग और बच्चे भी घरों के अंदर ही रहने को मजबूर रहे।

घरों में शुरू हुए पंखे और एसी

मौसम में आए इस बदलाव का असर घरों के अंदर भी महसूस होने लगा है। जिन घरों में कुछ दिन पहले तक हल्के कंबल इस्तेमाल हो रहे थे, वहां अब पंखे और एसी चलने लगे हैं। बाजारों में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। ठंडे पेय पदार्थों, आइसक्रीम और गन्ने के रस की मांग बढ़ने लगी है। लोग खान-पान में भी हल्के और ठंडे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार पहले मार्च के शुरुआती दिनों में इतनी गर्मी महसूस नहीं होती थी। अधिकतर दिनों में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री और न्यूनतम करीब 15 डिग्री के आसपास रहता था। उन्होंने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चलने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में पर्याप्त पानी पीना चाहिए और तेज धूप में निकलते समय सावधानी बरतें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें