फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कई स्कूलों ने समय से पहले छुट्टी की

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब स्कूलों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को शहर के 10 से अधिक स्कूलों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से पढ़ाई और अन्य जरूरी काम प्रभावित हुए। स्थिति को देखते हुए कई स्कूलों में विद्यार्थियों की समय से पहले छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एनआईटी-2, एनआईटी-3 और एनआईटी-5 समेत शहर के कई इलाकों के स्कूल बिजली संकट से प्रभावित रहे। 10 से अधिक स्कूलों में छुट्टी करने का फैसला लिया गया। स्कूल प्रबंधन ने फोन के जरिये अभिभावकों को इसकी जानकारी दी, ताकि वे बच्चों को घर ले जाने की व्यवस्था कर सकें। बिजली नहीं होने से स्कूलों में सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां चलाना मुश्किल हो गया। बिजली से चलने वाले उपकरणों के साथ पेयजल आपूर्ति और दूसरी जरूरी सुविधाओं पर भी असर पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें