कबड्डी और टेबल टेनिस के ट्रायल का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शनिवार को आयोजित बालकों के कबड्डी के ट्रायल मुकाबलों में कुल 12 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में हुए टेबल टेनिस के ट्रायल में भी 5 बालकों ने राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।
कबड्डी में अमन भाटी, अनमोल राठौर, रेहान भास्कर, नितेश मलिक, सुमित कुमार, मनु शर्मा, दीप, आरव, आयूष, अभय और राज शर्मा ने राज्यस्तरीय चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की है। वहीं आदित्य लोहिया अभिषेक को स्टैंडबाई में रखा गया है।
टेबल टेनिस में नवीन मित्तल, सचिन बनर्जी, रियांश जैन, हार्दिक नरवाल और अथर्व मालवीय ने राज्य खेलों के लिए अपनी जगह बनाई है। वहीं अविनाश, हृदय और अमेव स्टैडबाई का हिस्सा होंगे।
ट्रायलों के बाद जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह और सहायक मौलिक शिक्षा खेल अधिकारी प्रेम शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।