फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 100 मीटर की दौड़ में मानसी को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से लड़कियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर 14 आयुवर्ग के 100 मीटर दौड़ में सेक्टर 81 डीपीएस की मानसी प्रथम रहीं। अंडर 17 आयुवर्ग में डीपीएस सेक्टर 19 की भूवी और 19 आयुवर्ग में जारा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। मंगलवार को बल्लभगढ़ खंड के मुकाबले होंगे।
अंडर 14 आयुवर्ग के 100 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम, श्रीयेरी द्वितीय और श्रुति तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में अंशु प्रथम, अनमोल द्वितीय और अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंशु प्रथम, अनमोल द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक मुकाबले में प्राची प्रथाम, प्रेसिका द्वितीय और भूमि तृतीय स्थान पर रही। वहीं गोला फेंक मुकाबले में शब्दीका प्रथम, कृतिका द्वितीय और हिति तृतीय स्थान पर रही। 17 आयुवर्ग के 100 मीटर के मुकाबले में भूवी प्रथम, याशिका द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, 200 मीटर दौड़ में प्राची प्रथम, भूवी द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी प्राची प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि हनी द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में हनी प्रथम, भावना द्वितीय और गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं। 15 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम और दिशा द्वितीय स्थान पर रही। लांग जंप मुकाबले में याशिका प्रथम, भव्या द्वितीय और दिव्यांशा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं अंडर 19 आयुवर्ग में जारा प्रथम, स्नेहा द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में तान्या प्रथम, करुणा द्वितीय, स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि 400 मीटर में तान्या प्रथम, करुणा द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर में कृतिका प्रथम, दिव्या द्वितीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में कृतिका प्रथम, शीतल द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक मुकाबले में इशा प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि लक्षित द्वितीय स्थान पर रहीं। लड़कियों के अंडर 19 नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में सेक्टर 7 काॅमल कॉनवेंट की टीम प्रथम रहीं। जबकि सेहतपुर स्थित दूर भारती स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स के लिए
100 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में नहीं ले सके हिस्सा
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के करीब 100 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित रह गए। बताया जा रहा है कि इन खिलाड़ियों के पास जन्म प्रमाण, स्कूल की ओर से प्रमाणित रजिस्टर, पिछले कक्षा में पास होने का प्रमाण पत्र सहित कई प्रमाण पत्र नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें