परिजनों ने कन्हैया की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कन्हैया की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हालांकि, पुलिस की प्राथमिक जांच और घटनास्थल के आसपास लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कुछ और ही इशारा कर रही है। फुटेज में कन्हैया अकेला ही दुकान के अंदर जाता दिखाई दे रहा है।
पुलिस अधिकारी कमल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच में सामने आया कि कन्हैया ने कर्ज लेकर जूस की दुकान शुरू की थी और वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अगले दिन घर में बड़े भाई की शादी थी, जिसके लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।
इसी आर्थिक संकट और मानसिक तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।