फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की पिछली सीट पर मिला शख्स का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेसर-मुजेड़ी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी थी कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-77 स्थित केएलजे सोसाइटी निवासी 50 वर्षीय शंकर बनर्जी का शव उनकी कार की पिछली सीट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कार मुजेसर-मुजेड़ी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी थी।
कार से शराब की बोतलें और एक गिलास मिलने, जबकि मोबाइल फोन गायब होने से मौत रहस्यमय बन गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शंकर बनर्जी सेक्टर-77 स्थित केएलजे सोसाइटी के बी-ब्लॉक में पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता के साथ रहते थे। वह फरीदाबाद की एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार सुबह वह रोजाना की तरह अपनी कार से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे लेकिन कार्यालय नहीं पहुंचे। पूरे दिन परिजन उनसे संपर्क करने का प्रयास करते रहे लेकिन उनका फोन नहीं उठा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह परिजनों और परिचितों ने कार्यालय जाने वाले रास्ते पर तलाश की तो मुजेसर-मुजेड़ी मोड़ के पास उनकी कार खड़ी मिली। कार की पिछली सीट पर शंकर बनर्जी अचेत पड़े थे। उन्हें तुरंत सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के पड़ोसी अभिनल सोलंकी ने बताया कि शंकर बुधवार सुबह काम पर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। वहीं उनके मित्र विपिन गुप्ता ने बताया कि उनकी जानकारी में शंकर शराब नहीं पीते थे। ऐसे में कार के अंदर शराब की बोतलें और गिलास मिलना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि कार में मोबाइल फोन भी नहीं मिला, जबकि चाबी गाड़ी में लगी हुई थी और वाहन बंद था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें