फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैडमिंटन कोर्ट पर मनराज सिंह और मेधावी का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सीनियर एवं जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला बैडमिंटन संघ कि ओर से आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय सीनियर एवं जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग चैंपियनशिप का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। जिले के कई खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। फरीदाबाद के मनराज सिंह, मेधावी नागर परचम लहराया।

जिला संघ के महासचिव संजय सपरा ने बताया कि सीनियर वर्ग के पुरुष एकल फाइनल में गुरुग्राम के भारत राघव को फरीदाबाद के मनराज सिंह ने हराया। महिला एकल में रोहतक की गरिमा कुंडू के अनुपस्थित रहने के कारण फरीदाबाद की मेधावी नागर को वॉकओवर मिला और वह विजेता रहीं। समापन समारोह में हरियाणा राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि और उपाध्यक्ष अजय सिंघानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


डबल्स मुकाबलों में भी दिखा जोश
मिक्स्ड डबल्स में सोनीपत के गगन और रवि की जोड़ी ने गुरुग्राम के भारत राघव और योगेश कुमार को 21-16, 21-18 से हराकर जीत दर्ज की। महिला युगल में सिरसा की ईशु मलिक और तनु मलिक ने फरीदाबाद-पंचकूला की जोड़ी को मात दी। वहीं एक अन्य मिक्स्ड डबल्स में फरीदाबाद के आर्यन सापिहा और पंचकूला की रिद्धि कौर तूर की जोड़ी ने सिरसा के कार्तिक जिंदल और शिवानी सिंह को 21-17, 21-19 से हराया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में
अंडर-19 पुरुष एकल में करनाल के रेयांश पासवाल ने फरीदाबाद के स्पर्श सूद को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग में फरीदाबाद की बारुणि परसवाल ने जीत हासिल की। अंडर-19 डबल्स में फरीदाबाद के पार्थ गवरी और स्पर्श सूद की जोड़ी ने हिसार-झज्जर की जोड़ी को कड़ी टक्कर के बाद हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका डबल्स में सिरसा की निशु मलिक और सोनीपत की सुनैना मलिक ने बाजी मारी। मिक्स्ड डबल्स में झज्जर के लक्ष्य मुदगल और कुरुक्षेत्र की आकांक्षा सिंह ने फरीदाबाद के पार्थ गवरी और हिसार की दित्या जाखड़ की जोड़ी को हराया। आयोजकों ने विजेताओं को सम्मानित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें