भोपाल में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की मानिनी कौशिक ने भोपाल में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। मानिनी ने तीन खिलाड़ियों की टीम स्पर्धा में स्वीटी चौधरी और मोनिका के साथ मिलकर पदक जीता।
मानिनी ने अन्य दोनों खिलाड़ियों के साथ मिलकर 50 मीटर की राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई। तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 1741 के स्कोर के साथ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। बता दें कि मानिनी जिले की मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में लंबे समय से शूटिंग का अभ्यास कर रही हैं।
शूटिंग कोच दीपक ने बताया कि वह निरंतर अभ्यास कर रही हैं। इसी का नतीजा है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।