फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजरे की खरीद में मंडी अधिकारियों पर फर्जी गेट पास काटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के प्रधान ने अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। अनाज मंडी में धान की फसल की सरकारी खरीद में हुए गोलमाल के बाद बाजरे की फसल में सरकार से मिलने वाली भावांतर भरपाई योजना के तहत फर्जी गेट पास काटने का आरोप लगाया गया है। बाजरे व धान की फसल में फर्जी गेट पास काटने को लेकर मंडी के प्रधान लखविंदर सिंह ने मंडी के अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।

मंडी प्रधान ने कहा कि फर्जी गेट पास के मामले को लेकर वह जल्द मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने थाना पुलिस को पत्र लिखकर वर्ष 2022 में फर्जी गेट पास के माध्यम से बीस हजार क्विंटल धान की खरीद में हुए घोटाले में कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि होडल की अनाज मंडी में मंडी आढ़ती कम मिलर्स ने धान की फसल के फर्जी गेट पास के माध्यम से किसानों को नुकसान पहुंचाने के मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जांच में जुटा हुआ है। इसी बीच होडल अनाज मंडी के प्रधान लखविंदर सिंह सौरोत व पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने होडल अनाज मंडी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश हुई जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ लेकिन मंडी अधिकारियों ने किसानों के नाम पर दर्ज पोर्टल पर बाजरे की फसल के फर्जी गेट पास के माध्यम से घोटाला कर दिया।

प्रधान लखविंदर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान को भावांतर भरपाई योजना के तहत मिलने वाली 575 रुपये की राशि से एक प्रतिशत मार्केट फीस लेने के बाद सरकार को नुकसान पहुंचाने के काम में मंडी सहित कर्मचारी शामिल हैं। प्रधान ने कहा कि बाजरे की फसल में घोटाले में मंडी के अधिकारियों के अलावा फसल गिरदावरी करने वाले पटवारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि होडल अनाज मंडी में फर्जी गेट पास के मामले में कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे घोटाले के मामले में वह जल्द व्यापारियों के साथ में मुख्यमंत्री से मिलकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी साकिर हुसैन ने बताया कि वर्ष 2022 में उड़नदस्ते के तत्कालीन डीएसपी राजेश चेची की जांच में बीस हजार क्विंटल धान की सरकारी खरीद में घोटाला पाया गया जिसमें मंडी अधिकारियों के अलावा आढ़तियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। यदि उस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होती तो फिर खरीद में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला पुलिस दर्ज मामले में कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इस मामले की मुझे कोई शिकायत नहीं मिल पाई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बाकी सूचना के आधार पर मंडी में बाजरे की खरीद के जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

- डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ जिला उपायुक्त, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें