फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानव सुपर-21 से जुड़े प्रोफेसर एवं शिक्षाविदों को उनके योगदान के लिए मानव गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह में सुभाष शर्मा, राजेश कुमार, केएल दुआ, एनके गर्ग, विनय भाटिया, गौरव अदलखा, सौरभ अरोड़ा और तुषार को सम्मान पट्टिका व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मानव सुपर-21 के संरक्षक अरुण आहूजा और रोशन लाल बोरड, समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका और चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला ने शिक्षाविदों का तिलक लगाकर स्वागत किया। संवाद