फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रचना ने एस क्रिकेट क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव रचना ने एस क्रिकेट क्लब को हराया
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित लार्ड्स क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए एशियन कॉरपोरेट क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में मानव रचना क्रिकेट क्लब ने एस क्रिकेट क्लब को 78 रन से हरा दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए सचिन त्यागी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मानव रचना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 17 ओवर में 132 बनाए। बल्लेबाज हेमंत त्यागी ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। एस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज यशवीर ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस क्रिकेट क्लब की टीम 11 ओवर 55 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज कृष्ण वीर ने एक मात्र 20 रन की पारी खेली। मानव रचना टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन त्यागी ने तीन ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट, इमरान ने तीन ओवर में आठ रन देकर दो विकेट लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें