फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने बेटियों से दुष्कर्म करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने शिकायत देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। एसजीएम नगर पुलिस 15 नवंबर को एक महिला ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी 13 वर्ष और 11 वर्ष की बेटियां हैं। वह मजदूरी करती है। उसका पति नशे का आदी है। वह 15 नवंबर को काम से वापस आई तो बड़ी बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। कुछ समय पहले आरोपी ने छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया था। तब आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने पर महिला और बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस शिकायत पर एसजीएम नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें