नशे का आदी है पुष्पेंद्र
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ये नशा करने का आदी है। जब बाइक सवार ने इसे लिफ्ट देकर बताए हुए स्थान पर छोड़ने से इनकार किया तो आरोपी ने बाइक छीन ली। लेकिन नशे में होने के चलते इससे बाइक चली नहीं और बाइक गिर गई। तब इसने बाइक में आग लगा दी और मौके से भाग गया।
बैसल खान से छीना बाइक, लौटकर आया तो जलती मिली
सेक्टर-58 थाना में गुरुवार रात को बीजोपुर निवासी बैसल खान ने ये शिकायत दी। जिसमें कहा गया कि गुरुवार देर शाम वो बाइक से लौट रहा था। भनकपुर के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति ने बाइक रुकवाई और गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए लिफ्ट देकर आगे तक छोड़ने को कहा। जाट चौक के पास से आरोपी बाइक छीनकर ले गया। पुलिस को शिकायत देकर बैसल खान वापस जाट चौक पर पहुंचा तो वहां उसकी बाइक में आग लगी हुई थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।