फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एटीएस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 30 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं पीड़ित, 20 लाख की एफडी तोड़कर रुपये भेजे
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाते हुए खुद को एटीएस अधिकारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर लाखों रुपये हड़पने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों में ऐसी लगातार दूसरी शिकायत सामने आई है। ताजा केस में 81 वर्षीय सेवानिवृत्त बिजली बोर्ड के अधिकारी को उनके बैंक खाते में अवैध लेन-देन का आरोप लगाकर 30 लाख रुपये से अधिक ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से बुजुर्ग दंपती गहरे सदमे में हैं।

सेक्टर 46 निवासी पीड़ित ने बताया कि 3 नवंबर को उन्हें दो अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस स्टाफ बताया और कहा कि उनके नाम पर एक फर्जी बैंक खाता खुला है जिसमें संदिग्ध पैसे जमा हो रहे हैं। आरोप लगाया गया कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है और जांच के नाम पर उनके रुपये आरबीआई को सत्यापन के लिए भेजने होंगे।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक ठगों ने धमकी भरे अंदाज में पहले उनकी बैंक डिटेल ली और फिर एसबीआई की 20 लाख रुपये की एफडी तुड़वाकर एक दिए गए खाते में भेजने को कहा। सीनियर अधिकारी बनकर दूसरे व्यक्ति ने भी यही बातें दोहराईं। डर के कारण बुजुर्ग ने दो दिन का समय लेकर पैसे भेज दिए। इसके बाद 8 से 13 नवंबर के बीच ठगों ने फोन कर बाकी रुपये भेजने का दबाव बनाया और कुल 30,50,023 रुपये निकलवा लिए। साइबर थाना एनआईटी ने मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


इसी तरह सेक्टर 86 ओमेक्स हाइट्स निवासी विकास शर्मा ने बताया कि 29 अक्तूबर को उन्हें गैस बिल अपडेट नाम से व्हाट्सएप पर लिंक आया। लिंक क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से कई चरणों में 1.57 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना सेंट्रल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें