ऑनलाइन सीलिंग फैन मंगाया, पैकेट में निकला पत्थर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद के पलवली गांव में ऑनलाइन सीलिंग फैन मंगाने पर पैकेट में पत्थर मिलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो उसे पंखा दिया गया और न ही रुपये वापस किए गए। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया है।
पलवली निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने 11 नवंबर को ऑनलाइन 1262 रुपये में सीलिंग फैन ऑर्डर किया था। डिलीवरी के समय वह घर के अंदर थे। ऐसे में डिलीवरी राइडर पैकेट घर में मौजूद बच्चे को देकर चला गया।