बल्लभगढ़। सेक्टर-21डी पार्क के बाहर एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को सूचना मिली की सेक्टर-21डी की मुख्य सड़क पर बने पार्क के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की माेर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 50 साल है और उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। संवाद