फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वेल्डिंग वर्कशॉप में पंखा छूने से लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद की एक वेल्डिंग वर्कशॉप में कुरैशीपुर निवासी 22 वर्षीय अयान शुक्रवार को काम के दौरान करंट की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट के कारण पंखे में करंट उतर रहा था। इस दौरान अयान का हाथ पंखे से छू गया और हादसा हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


छह महीने बाद होनी थी अयान की शादी

कुरैशीपुर निवासी 22 वर्षीय अयान की सगाई हो चुकी थी और करीब छह महीने बाद उसकी शादी होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद की वेल्डिंग वर्कशॉप में पंखे से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तेज बारिश के कारण अयान शुक्रवार को काम पर नहीं गया था। शाम को वर्कशॉप मालिक ने उसे फोन कर काम पर बुलाया था।

अयान ने बारिश अधिक होने और काम के दौरान करंट लगने की आशंका भी जताई थी, लेकिन इसके बावजूद वह वर्कशॉप पहुंचा। काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम छा गया। शादी को लेकर देखे जा रहे सपने एक हादसे के बाद टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें