राष्ट्रीय राजमार्ग बड़खल पुल के ऊपर सोमवार रात एक कार और मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मोटर साइकिल सवार 26 वर्षीय संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। संदीप मोलड़बंद बदरपुर का रहने वाला था। वह सेक्टर-20ए स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय में कार्यालय सहायक के रूप में काम करता था। नाइट ड्यूटी के लिए संदीप सोमवार रात 10 बजे घर से निकला था। बड़खल पुल के ऊपर पीछे से आ रही एक कार ने संदीप की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने बताया कि कार चालक के खिलाफ शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।