होडल। जीआरपी पुलिस ने हसनपुर रेलवे ओवरब्रिज के निकट रेल ट्रैक से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस प्रभारी चंद्रपाल के अनुसार, जीआरपी को सूचना मिली थी कि हसनपुर रेलवे ओवरब्रिज के निकट किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। मृतक ने काली पैंट, छींटदार सफेद शर्ट और एक पैर में जूता पहना हुआ था। संवाद