फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गीता सिंगला ने जीता तीज क्वीन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अग्रवाल समिति की लेडीज विंग की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज मनाई गई। कार्यक्रम में 450 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एवं महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से लगातार पांचवें वर्ष तीज का आयोजन कर भारतीय संस्कृति की पुरातन परंपरा को बनाए रखने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ट्विंकल गोयल ने गणेश वंदना पर शानदार नृत्य किया। महिलाओं ने पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ विषय पर नाटक का मंचन भी किया। नाटक में कविता सिंगला, अंकित सिंगला, छवि बंसल एवं सीमा सिंगला ने मुख्य भूमिका निभाई। पूनम गोयल ने मंच संचालन के साथ नाटक का लेखन एवं निर्देशन किया। समिति के प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। दर्शकों में उपस्थित महिलाओं के मध्य से ही एक तय प्रक्रिया का पालन करते हुए फर्स्ट रनर अप गीता गुप्ता, द्वितीय रनर अप सारिका को घोषित किया गया। वहीं, तीज क्वीन का खिताब गीता सिंगला ने अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें