वारदात में घायलों की पहचान सुशीला शर्मा और उनके बेटे ऋषि शर्मा के रूप में हुई। पुलिस को दी शिकायत में सुशीला शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी आरोपी दीपक से हुई है। दीपक उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। इसी से परेशान होकर वो कुछ समय पहले बेटी को अपने साथ घर ले आई।
इससे नाराज दीपक शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी ससुराल आया। दीपक ने यहां आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। सास व साले के विरोध करने पर दीपक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी दीपक यहां से भाग गया। आरोपी की सास व साले को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।