फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडे उठा रहे घर-घर से कचरा: पैसे न देने पर प्रदीप को घर से खींचकर पीटा, महिलाओं को भी नहीं बख्शा; देखें Video

Thu, 30 Oct 2025 04:57 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने में पहले से ही लापरवाही बरती जा रही है, और विरोध करने वालों को धमकाया जाता है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 
विज्ञापन
कूड़ा कलेक्शन को लेकर युवक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पर्वतीय चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 संजय एनक्लेव में कूड़ा उठाने की पैसों की पर्ची काटने को लेकर विवाद के बाद एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दो से तीन युवक एक व्यक्ति को सरेआम गली में घसीटते और घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है।

विज्ञापन

गली नंबर 12 निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कूड़ा कलेक्शन करने वाला ट्रैक्टर उनके इलाके में आया था। ट्रैक्टर पर सवार दो-तीन युवक घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की पर्ची काट रहे थे और रुपये मांग रहे थे। प्रदीप के अनुसार, उन्होंने युवकों से पूछा कि पिछले चार-पांच दिनों से कूड़ा उठाया ही नहीं गया, फिर पैसे किस बात के मांगे जा रहे हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कूड़ा कलेक्शन करने वाले युवकों ने प्रदीप को घर से घसीटकर बाहर निकाला और गली में बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और गाली-गलौज भी की गई। जब घर की महिलाएं बीच-बचाव के लिए बाहर आईं, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक देख लेंगे की धमकी देकर फरार हो गए। प्रदीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने में पहले से ही लापरवाही बरती जा रही है, और विरोध करने वालों को धमकाया जाता है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पर्वतीय चौकी प्रभारी महेश ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का बीके अस्पताल में मेडिकल किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें