फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद टू बंगाल: किशोरी के घर आता था राजा, गांव ले जाकर किया गंदा काम, 1386 KM दूर से दबोचा

Sat, 22 Nov 2025 05:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

राजधानी दिल्ली के करीब फरीदाबाद शहर से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पिता की शिकायत पर आरोपी को पुणे से पकड़ा है। जो किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ बंगाल ले गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद सेक्टर-31 थाना इलाके से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 साल का राजा हाजरा पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का मूल निवासी है। उसे अब महाराष्ट्र पुणे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना में ये एफआईआर किशोरी के पिता ने दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उनकी 15 साल की बेटी 11 मार्च को घर से बगैर कुछ बताए चली गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए 28 मार्च 2025 को किशोरी को पश्चिम बंगाल से ढूंढ लिया था। उसे टीम साथ लेकर आई और मेडिकल व काउंसलिंग कराई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का किशोरी के घर के आना-जाना था। वहीं से उसकी जानकारी किशोरी से हुई थी। उसने किशोरी को झांसे में लिया और अपने साथ, अपने गांव पश्चिम बंगाल ले गया, जहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें