फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: 'आतंकवाद का अड्डा कैसे बनी अल फलाह?', अब SIT करेगी यूनिवर्सिटी की जांच, ये अधिकारी करेगा लीड

Thu, 20 Nov 2025 11:09 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, फरीदाबाद

सार

Delhi Blast: फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली के लाल किला कार धमाके और तीन राज्यों में फैले 'व्हाइट कॉलर' आतंक मॉड्यूल के मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी की भूमिका की गहन जांच शुरू कर दी है। इसके लिए विशेष जांच टीम यानी एसआईटी गठित की है। 
विज्ञापन
अल-फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कार धमाका मामले में हाल ही में तीन राज्यों में फैले व्हाइट कॉलर आतंक मॉड्यूल की जांच के लिए कई एजेंसियां सक्रिय हैं। फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की गतिविधियों की जांच के लिए एक अलग विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आतंकी उमर का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस बीच, जांच एजेंसियों ने एक कैब ड्राइवर, एक मौलवी और एक उर्दू शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, सूत्रों के अनुसार एसआईटी में दो सहायक पुलिस आयुक्त, एक इंस्पेक्टर और दो सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं, जो यूनिवर्सिटी की गतिविधियों पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Terror Module - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी के मामलों की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है। सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंदर कुमार गुप्ता ने एसआईटी को निर्देश दिए हैं कि वे जांच करें कि यूनिवर्सिटी आतंकवाद का अड्डा कैसे बन गई।

Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी के सदस्यों को आतंक मॉड्यूल की फंडिंग और विस्फोटकों के ट्रेल के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। पड़ोसी गांवों के निवासियों की भूमिका पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

आमिर राशिद अली - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस सूत्रों ने कहा कि एसआईटी का गठन तब किया गया जब मंगलवार को अल फलाह यूनिवर्सिटी का दौरा करने वाले पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा कि आयुक्त और उपायुक्त को व्यक्तिगत रूप से जगह का दौरा करना चाहिए और प्रशासन को आगे बढ़ना चाहिए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें